वैज्ञानिकों की बदौलत धरती से दूर अब अंतरिक्ष पर्यटन के भी राह खुल चुके हैं। हालांकि, फिलहाल पर्यटकों को अनंत अंतरिक्ष में भ्रमण कराने के बजाए पृथ्वी के उपग्रह चंद्रमा की सैर करायी जाएगी और इस क्रम में सबसे पहले पर्यटक होंगे जापान के अरबपति युसाकू माएजावा। नवभारत टाइम्स के अनुसार अमेरिका की निजी अंतरिक्ष कंपनी स्पेस एक्स ने इस बात की घोषणा की है।
स्पेस एक्स के आधिकारिक ट्वीटर अकांउट के माध्यम से भी इस बात की जानकारी दी गई है। स्पेस एक्स ने ट्वीट कर कहा, “धरती से चंद्रमा पर उड़ान भरने वाले पहले यात्री फैशन उद्यमी और वैश्विक मान्यता प्राप्त कला संग्राहक युसाकू माएजावा हैं।”
The first private passenger to fly around the Moon aboard BFR is fashion innovator and globally recognized art curator Yusaku Maezawa.
— SpaceX (@SpaceX) September 18, 2018
I trust him @elonmusk , so I can ride. #dearMoon pic.twitter.com/DUMvygn80l
— Yusaku Maezawa 前澤友作 (@yousuck2020) September 19, 2018