बरसात के मौसम में मच्छरों के झुण्ड लगभग हर जगह ज़रूर देखने को मिलते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ ऐसे द्वीप भी हैं, जहां मच्छरों का नामो-निशान ही नहीं है। इन द्वीपों में मच्छर पैदा ही नहीं होते हैं इसलिए आप इन देशों में बेफ्रिक होकर घूमने जा सकते हैं। यदि आप भी मानसून में मच्छरों से बचकर कहीं दूर घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए बिल्कुल उचित जगहें हैं।
तो चलिए जानते हैं कि आखिर कौन से द्वीप इस सूची में शामिल हैं:
1. न्यू कैलेडोनिया (New Caledonia)

कई द्वीपों को मिलाकर बने इस सबसे लंबे द्वीप में आपको एक भी मच्छर नहीं मिलेगा। दक्षिण पश्चिम प्रशांत महासागर में स्थित इस देश में करीब 2 लाख 68 हजार की आबादी है। इस द्वीप के चारों ओर नीला समुद्र, सुंदर कोरल रीफ और दूर-दूर तक सफेद रेत देखकर पर्यटक का मन खुश हो जाता है। यहां का तापमान हमेशा गर्म बना रहता है और शायद यही कारण है कि यहां एक भी मच्छर नहीं होता है।
2. आइसलैंड (Iceland)

यूरोप और अमेरिका के बीच का यह द्वीप उत्तरी अटलांटिक महासागर में है। साल भर ठंडा रहने के कारण आपको यहां भी कोई मच्छर नहीं दिखाई देगा। वैसे तो यह देश सालभर ठंडा ही रहता है लेकिन सर्दियों में आप यहां बर्फबारी का मजा भी ले सकते हैं। लंबे समुद्र तट, हरी-भरी वादियां और ग्लेशियर से घिरा होने के कारण पर्यटक इसकी तरफ खिंचे चले आते हैं। यह अपने गर्म झरनों और ज्वालामुखी के लिए भी मशहूर हैं।
3. द सेशेल्स (Seychelles)

अपनी खूबसूरती और हनीमून डेस्टिनेशन के लिए मशहूर सेशेल्स अफ्रीका का सबसे छोटा द्वीप है। यहां करीब 84 हजार लोग रहते हैं और यहां भी आपको मच्छरों का नामो-निशान नहीं मिलेगा। “विजिटर्स परमिट” लेकर भारतीय यात्री यहां 3 महीने तक रह सकते हैं। समुद्री तट के साथ-साथ यहां के वॉटर स्पोर्ट और नाइट लाइफ भी काफी मशहूर हैं।
4. फ्रेंच पॉलीनेशिया (French Polynesia)!

दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित इस देश में आपको अलग-अलग इलाके देखने को मिलेंगे, लेकिन यहां कोई मच्छर आपको दिखाई नहीं देगा। यहां का सबसे मशहूर द्वीप ताहिती है। इस द्वीप में दुनिया के सबसे बड़े केकड़े पाए जाते हैं जो नारियल को भी आराम से तोड़ सकते हैं। यदि आप यहां घूमने जाएँ तो उनसे सावधान रहें।
5. अंटार्कटिका (Antarctica)!

सातों महाद्वीपों में से सबसे ठंडा महाद्वीप अंटार्कटिका महाद्वीप है। यह सबसे दुर्गम तथा मानव-बस्तियों से सबसे दूर स्थित जगह भी है। साल के लगभग सभी महीनों में यह दुनिया के सबसे अधिक तूफानी समुद्रों और बर्फ के बड़े-बड़े तैरते पहाड़ों से घिरा रहता है। अंटार्कटिका में बहुत कम बारिश होती है इसलिए उसे ठंडा रेगिस्तान माना जाता है। यहाँ पर भी मच्छरों का नामो-निशान नहीं है।