अक्सर लोग रात का भोजन ग्रहण करने के बाद कुछ मीठा खाना पसंद करते हैं लेकिन हर रोज़ एक ही तरह का मीठा खाकर हर कोई बोर हो जाता है। इसलिए आज हम आपको बताएँगे आसानी से बनाई जाने वाली और स्वादिष्ट बासुंदी को बनाने का तरीका। यह बच्चों और बड़ों सभी को बहुत पसंद आएगी।

आवश्यक सामग्री
दूध: 1/2 लीटर
शक्कर: 50 ग्राम
केसर: 1/4 छोटा चम्मच
चिरौंजी: 1 छोटा चम्मच
बादाम: 1 छोटा चम्मच (पतले लंबे कटे हुए)
पिस्ता: 1 छोटा चम्मच (पतले लंबे कटे हुए)
इलायची पाउडर: 2 छोटा चम्मच

बनाने की विधि
1. सबसे पहले एक बर्तन में 1/2 लीटर दूध को धीमी आंच पर पकने के लिए रख दें। इसे तब तक पकाएं जब तक वह पहले दूध का एक-तिहाई न रह जाए।
2. इसके बाद इसमें 50 ग्राम शक्कर, 1/4 छोटा चम्मच केसर, 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर और 1 छोटा चम्मच बादाम और 1 छोटा चम्मच पिस्ता डालकर अच्छी तरह मिला लें।
3. अब इसे 2-3 मिनट तक पकाएं और इसे चलाते रहे, ताकि यह बर्तन के तलवे से न लगे।

4. बासुंदी पकाने के बाद इसको ठंडा करने के लिए कुछ देर रेफ्रिजरेट में रखें।
5. आपकी बासुंदी तैयार है। अब आप डिनर करने के बाद ठंडी-ठंडी बासुंदी का आनंद ले सकते हैं।
