टेलीविज़न पर चमकने वाले हर छोटे सितारे की चाहत होती है कि वे बड़े पर्दे पर झिलमिलाए, और कभी-कभी ऐसा होता है कि बड़े-बड़े सितारे छोटे पर्दे की तरफ़ खिंचे चले जाते हैं। आज यहाँ हम आपको ऐसी ही कुछ बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में बतायेंगे जिन्होंने टेलीविज़न पर भी अपनी अदाकारी दिखाई।
1. तनुजा

तनुजा ने हिंदी सिनेमा में हमारी बेटी से बतौर बाल कलाकार सफ़र शुरू किया, जिसमें वे बड़ी बहन नूतन के साथ नज़र आयीं। तनुजा ने न सिर्फ़ हिंदी सिनेमा, बल्कि बंगाली और मराठी सिनेमा में भी फ़िल्में कीं। छोटे पर्दे पर तनुजा ने अपनी पारी एपिक ड्रामा आरम्भ से शुरू की। यह धारावाहिक सिंधु घाटी सभ्यता के पतन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस शो में द्रविड़ और आर्यों के बीच युद्ध दिखाया गया।
2. शबाना आज़मी

अभिनेत्री शबाना आज़मी हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा हैं। छोटे पर्दे पर शबाना की पारी अनिल कपूर के सस्पेंस थ्रिलर शो 24 से शुरू हुई। शो में शबाना एटीएस चीफ़ अभिलाषा ग्रेवाल के किरदार में नज़र आयी थीं। इसके बाद वे टीवी के मशहूर शो अम्मा में गॉडमदर जैसे किरदार में दिखीं।
3. सारिका ठाकुर

अभिनेत्री सारिका ठाकुर ने सिनेमा में अपना करियर बाल कलाकार के तौर पर शुरू किया था। 70 और 80 के दौर में बतौर युवा अभिनेत्री सारिका को परज़ानिया जैसी विचारोत्तेजक फ़िल्मों के लिए जाना जाता है। टेलीविज़न पर सारिका का डेब्यू अमिताभ बच्चन के शो युद्ध से हुआ। बिपाशा बसु के हॉरर शो डर सबको लगता है में भी सारिका ने काम किया।
4. श्रीदेवी

भारतीय सिनेमा में अहम स्थान रखने वाली श्रीदेवी भी टीवी की दुनिया में अपना जलवा दिखा चुकी हैं। सतीश कौशिक निर्देशित मालिनी अय्यर में श्रीदेवी ने मुख्य किरदार निभाया था। इस सीरीज़ का निर्माण श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने किया था।
5. करिश्मा कपूर

बहुत कम लोगों को याद होगा कि करिश्मा कपूर भी फ़िल्मों के साथ छोटे पर्दे पर अपनी उपस्थिति दर्ज़ करवा चुकी हैं। 2003 में करिश्मा: द मिरेकल्स ऑफ़ डेस्टिनी में करिश्मा ने दादी और पोती का डबल रोल निभाया था।
6. सोनाली बेंद्रे

आज कल अमेरिका में कैंसर का इलाज करवा रहीं सोनाली बेंद्रे ने अजीब दास्तां है ये में शोभा सचदेव का किरदार निभाया था। यह सीरीज़ अक्टूबर 2014 से प्रसारित हुई थी। इसके अलावा टैलेंट शोज़ को भी सोनाली जज करती आ ही रही हैं।